- Hindi News
- डॉ. प्रशांत भल्ला लाइफ टाइम पुरस्कार से सम्मानित
डॉ. प्रशांत भल्ला लाइफ टाइम पुरस्कार से सम्मानित
मानवरचना शिक्षण संस्थान अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला को दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सोमवार को नई दिल्ली के मानेकशा कन्वेंशन सेंटर में डिफेंस फोर्सेस डेंटल सर्विसेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत दिया गया। इस कार्यक्रम में एयर मार्शल डीपी जोशी, आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस महानिदेशक के साथ चौथा सैन्य चिकित्सा विश्वविद्यालय, शीआन चीन के अध्यक्ष मेजर जनरल ईमीन झाओ, एसडीएफडीएस संयोजक-अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विमल अरोड़ा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
फरीदाबाद- अवार्ड प्राप्त करते मानव रचना काॅलेज के चेयरमैन प्रशांत भल्ला।