- Hindi News
- किक बॉक्सिंग टीम चयन के लिए कैंप फरीदाबाद में
किक बॉक्सिंग टीम चयन के लिए कैंप फरीदाबाद में
किकबाक्सिंग की जूनियर-सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए टीम चयन को कैंप के आयोजन का जिम्मा हरियाणा किक बाक्सिंग एसोसिएशन ने फरीदाबाद को सौंपा है। फरीदाबाद को इस कैंप की जिम्मेदारी एनएच-3 में बनाए गए मिनी किक बाक्सिंग स्टेडियम में बेहतर सुविधाओं और फरीदाबाद द्वारा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का खिताब जीतने के चलते मिली है। कैंप में फरीदाबाद के अलावा झज्जर सोनीपत के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके बाद ट्रायल के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा। हरियाणा किक बाक्सिंग एसोसिएशन महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि जूनियर नेशनल प्रतियोगिता पुणे में और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता फरीदाबाद में होगी।