- Hindi News
- हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के लिए आखिरी मौका
हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के लिए आखिरी मौका
फरीदाबाद | अप्रैल2015 हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षाओं के आवेदन के लिए स्टूडेंट्स के पास अब आखिरी मौका है। लेट फीस के साथ इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके तहत स्टूडेंट्स को http://www.bseh.org.in/ साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। गौरतलब है कि आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू की गई थी। जिसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। जो स्टूडेंट्स आवेदन नहीं कर सके। उनके लिए बोर्ड ने यह आखिरी मौका दिया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को 29 सितंबर तक 300 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद 30 सितंबर से 9 अक्टूबर अंतिम तारीख तक आवेदन करने वाले को 1000 रुपए लेट फीस देनी होगी। प्रवक्ता मीनाक्षी ने बताया कि सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी डॉक्यूमेंट की कॉपी लगाएं, वे अटेस्ट होनी चाहिए।