पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 3 में कमेटी की रामलीला आज से

सेक्टर-3 में कमेटी की रामलीला आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-3रामलीला एवं दशहरा कमेटी के तत्वावधान में बुधवार 24 सितंबर को लीला मंचन का शुभारंभ होगा। वार्ड नंबर-32 के पार्षद राव रामकुमार रामलीला का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। इसमें गणेश वंदना नारद मोह लीला का मंचन किया जाएगा।





कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सुभाष लांबा प्रधान एसपी उपाध्याय ने बताया कि वृंदावन चित्रकूट से आए कलाकारों ने लीला मंचन के लिए रिहर्सल करते हुए काफी पसीना बहाया है। कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान चौ. देवी सिंह, कोषाध्यक्ष कौशल शर्मा कोऑर्डिनेटर रमेश भारद्वाज ने बताया कि सेक्टर-3 में हो रही रामलीला शहर की ऐसी एकमात्र लीला है। जहां वृंदावन और चित्रकूट के मंजे हुए कलाकार रामलीला का मंचन करते हैं। हर बार इसमें कुछ विशेष देखने को मिलता है।





इससे दर्शक दूर-दूर के क्षेत्रों से यहां पर रामलीला देखने को आते हैं। महासचिव रविंद्र अत्री सचिव रतनलाल राणा ने बताया कि रामलीला ग्राउंड को विशेष तौर पर सजाया गया है। रंग-बिरंगी आतिशबाजी श्रद्धालुओं आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होंगी। इसके अलावा रामलीला में आग जैसी अन्य विपदाओं से निबटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मंचन के प्रोड्यूसर डायरेक्टर भगवत शरण होंगे धर्मबीर पाठक इस रामलीला मंचन के व्यास होंगे।