- Hindi News
- पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक से बैग लेकर फरार
पेट्रोल पंप पर खड़ी बाइक से बैग लेकर फरार
एटीएम के अंदर कार्ड बदला निकाले 47 हजार रुपए
भीमबस्ती ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से 47 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। भीम बस्ती, ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में हेल्पर है। उसे अपने घर की छत बनवाने के लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने अपना पीएफ निकलवाया था। 29 अगस्त को उनके अकाउंट में पीएम की राशि 52100 रुपए आई थी। 31 अगस्त को वह ओल्ड फरीदाबाद स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गया। उसने वहां से पांच हजार रुपए निकलवाए। इसके बाद एटीएम में एक युवक गया और उसने जल्दी होने की बात कहकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। उस समय उसे इसका पता नहीं लग सका। 3 सितंबर को जब वह बैंक में गए तो उनको पता लगा कि उनके खाते में सिर्फ 401 रुपए हैं। किसी ने उनके खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए। विजय कुमार का कहना है कि जब उनके रुपए निकले तो उनके पास कोई मैसेज नहीं आया। जबकि उनके खाते से कुल पांच बार यह रकम निकाली गई। यदि उनके पास मैसेज आता तो शायद उनके पैसे बच जाते। इसके बाद वह ओल्ड फरीदाबाद पुलिस स्टेशन गया लेकिन वहां उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उसको तुरंत सेक्टर-21ए पुलिस चौकी भेज दिया गया। सेक्टर-21ए पुलिस चौकी वालों ने उसको सेक्टर-21डी भेज दिया। अब पुलिस वाले उसको लगातार चक्कर कटवा रहे हैं।