पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंटर जलाने वाला अरेस्ट, शव का हुआ पोस्टमार्टम

केंटर जलाने वाला अरेस्ट, शव का हुआ पोस्टमार्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| सेक्टर-22/23के चौक पर एक रिक्शा चालक को कुचलने की घटना के बाद केंटर में आग लगाने वाले एक आरोपी को मुजेसर थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केंटर जलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, देर रात मृतक की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम बीके अस्पताल में कराया। पुलिस ने आरोपी केंटर चालक को भी अरेस्ट कर लिया है।

क्याथा मामला: डबुआकॉलोनी में रहने वाला 45 वर्षीय शिवप्रसाद रिक्शा चलाता था। रोज की तरह सोमवार देर रात वह रिक्शे को लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था। 22/23 के शिवप्रसाद के रिक्शे में एक केंटर ने टक्कर मार दी।





इसके बाद केंटर इसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के तुरंत बाद शिवप्रसाद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए। केंटर द्वारा हुए हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद केंटर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केंटर में आग लगाने वाले सोनू कुमार निवासी डबुआ कॉलोनी को मौके से ही अरेस्ट कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जयकिशन का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।