पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेनू बाला मिस अमन मिस्टर फ्रेशर चुने गए

रेनू बाला मिस अमन मिस्टर फ्रेशर चुने गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएमटीफरीदाबाद के एमसीए विभाग में मिस मिस्टर फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर रेनू बाला को मिस और अमन व्यास को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हांडा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एमसीए विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने नए विद्यार्थियों के लिए मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन रंगारंग कार्यक्रमों में नए स्टूडेंट्स ने भी भागीदारी निभाई। इसके तहत ही सभी के निर्णय से मिस और मिस्टर फ्रेशर का चुनाव किया गया।

तिगांव रोड स्थित आईएमटी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में चुने गए मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर अतिथि के साथ।