- Hindi News
- खुलासा : नहीं आए प्रत्याशी बीएलओ ने नहीं बांटीं पर्चियां
खुलासा : नहीं आए प्रत्याशी बीएलओ ने नहीं बांटीं पर्चियां
हमारेइलाके में लोकसभा प्रत्याशी प्रचार प्रसार करने नहीं आए और ही उनसे वोट मांगी गई। इतना ही नहीं बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) ने उन्हें वोट की पर्चियां भी नहीं बांटीं। लोकसभा चुनाव के समय में लेबर वर्क अधिक था। इसलिए वोट देने ही नहीं गए। यह खुलासा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के 20 बूथों पर लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग के बाद कराए गए सर्वे में हुआ है। यहां कई बूथों पर तो 32 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। इसलिए एसीपी दिनेश यादव ने यह सर्वे कराया। अब विधानसभा चुनाव के चलते इन बूथों पर अधिक वोटिंग कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कमवोटिंग से प्रशासन चिंतित
लोकसभाचुनाव की वोटिंग 10 अप्रैल को थी। 16 मई को मतगणना की गई। मतगणना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां कम वोटिंग हुई, वहां का सर्वे कराया। एडीसी दिनेश यादव ने बताया कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सर्वे कराया। 20 बूथ ऐसे मिले जहां औसत से कम वोटिंग हुई। यह सर्वे उन्होंने एजेंसी से कराया था। एजेंसी के कर्मचारी ग्राउंड सर्वे कर लाए हैं। इन बूथों के इलाके में रहने वाले लोगों ने वोट डालने के बारे में बताया था। यह बात सामने आई कि लोकसभा प्रत्याशी इन वोटरों तक प्रचार-प्रसार नहीं कर पाए। इसके अलावा बीएलओ द्वारा वोट की पर्चियां भी इन तक नहीं पहुंच सकीं। इसके अलावा अप्रैल में लेबर वर्क अधिक होने के चलते काफी लोग वोट नहीं कर सके थे।
एडीसी दिनेश यादव के अनुसार अब उनका प्रयास है कि इन बूथों पर कम से कम 75 प्रतिशत वोटिंग कराई जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन इलाकों में दर्जनों बोर्ड-होर्डिंग्स लगाए जा चुके हैं। उनकी टीमें लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही हैं। एडीसी के अनुसार उनकी पूरी कोशिश होगी कि इस बार अधिक वोटिंग कराई जाए।