पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं के डांडिया गरबा ने बांधा समां

छात्राओं के डांडिया-गरबा ने बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | ओल्डफरीदाबाद एनआईटी स्थित खजानी वुमेंस वोकेशनल इंस्टिट्यूट में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। छात्राओं ने खूब डांडिया खेला। छात्राओं ने रंग बिरंगे परंपरागत परिधानों से सजकर अनोखा समां बांधा। छात्राओं के साथ मिलकर अध्यापिकाओं ने भी डांडिया का जमकर आनंद लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने किया। उन्होंने कहा, खजानी एक एजूकेशन सोसायटी है जो महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर अग्रसर है। संस्था का प्रयास है कि समाज में आर्थिक रूप से अक्षम युवतियों को भी महंगे प्रोफेशनल कोर्स करने का मौका मिल सके।

फरीदाबाद - खाजनी वुमेंस पाॅिलटेक्निक में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।