चोरी का माल खरीदने पर एक गिरफ्तार
राष्ट्रीयराजमार्ग स्थित करमन बॉर्डर के नजदीक दो सप्ताह पहले लोहे से भरे चोरी हुए ट्रक के मामले में सीआईए पुलिस ने फरीदाबाद निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने चोरी का माल खरीदा था।
इस मामले में अभी तीन युवक फरार हैं। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से माल बरामद करने के लिए पूछताछ करने में जुटी है। ट्रक मालिक जीरकपुर निवासी प्रकाश सिंह ने 11 सितंबर को दी शिकायत में बताया था कि उनके ट्रक चालक पूरन छत्तीसगढ़ रायपुर से लाखों रुपए कीमत की लोहे की प्लेट ट्रक में लादकर बटनाला माहौली पंजाब चलाता था। वह करमन बॉर्डर पर किसी काम से रुका था। इसी दौरान ट्रक चोरी हो गया। सीआईए प्रभारी मोहम्मद इलियास मुखबिर की सूचना पर गांव झारोकड़ी थाना पुन्हाना निवासी आबिद उसके साथी सलाउद्दीन तथा उटावड़ निवासी ताहिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ट्रक का चोरी किया गया माल फरीदाबाद में बेचा। जब पुलिस ने बदमाशों की बताई गई जगह छापा मारा तो वहां से राजकुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। राजकुमार से पूछताछ में उसने अपने साथी नरेंद्र, बलवीर लखन बताए। ये सभी फरार हैं। पुलिस बताए गए लोगों माल की तलाश में जुटी है।
कट्टासहित गिरफ्तार
पुलिसने हसनपुर से होडल रहे एक तिपहिया की जांच के दौरान एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हसनपुर चौक के निकट नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देख एक युवक तिपहिया से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिरौली का नगला निवासी समशू आलम बताया।
पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।