- Hindi News
- कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री एसी चौधरी इनेलो में शामिल
कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मंत्री एसी चौधरी इनेलो में शामिल
कांग्रेसछोड़ने वाले पूर्व मंत्री एसी चौधरी ने इनेलो ज्वाइन कर ली है। इस दौरान चौधरी ने कहा कि हरियाणा में पंजाबियत को राजनीतिक भागीदारी दिलाने और पलायन करते उद्योगों को फिर से आबाद कराने के मकसद से उन्होंने इनेलो का दमन थामा है। उन्होंने कहा, पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश भर में पंजाबियों का मान-सम्मान बरकरार रखने का भरोसा जताया है। पूर्व मंत्री एसी चौधरी रविवार को अपने आवास पर 20 जिलों से आए हरियाणवी पंजाबी वेलफेयर सभा के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार भड़ाना भी मौजूद थे।
इसी दौरान चौधरी ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। चौधरी ने कहा, चौटाला ने सिर्फ किसानों बल्कि उद्यमियों को भी मान सम्मान देने का भरोसा जताया है। कई औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में चौटाला ने आश्वासन दिया की खासकर फरीदाबाद के उद्यमियों को उनका खोया गौरव लौटाया जाएगा। नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास और फरीदाबाद में मदर इंडस्ट्री को लाना इनेलो की प्राथमिकता होगी। शहर के विकास के लिए नया मास्टर प्लान बनेगा। इनमें झुग्गी बस्तियों का विकास भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। अवतार भड़ाना ने भरोसा दिलाया कि सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं अन्य जिलों में भी पंजाबी समुदाय का मान-सम्मान बरकरार रखा जाएगा। चौधरी ने कहा कि पंजाबियत के मान-सम्मान को सदैव बरक़रार रखूंगा और फरीदाबाद को उसका खोया गौरव वापस लौटाया जाएगा।
फरीदाबाद. एनएच पांच में पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो के विधायक अभय चौटाला।