- Hindi News
- करंट से कर्मचारी की मौत लोगों ने लगाया जाम
करंट से कर्मचारी की मौत लोगों ने लगाया जाम
टाउननंबर एक स्थित सुलभ शौचालय के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार के करंट की चपेट में आकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने टाउन नंबर एक-दो के चौक पर शव को रखकर जाम लगा दिया। स्थानीय मंत्री पुत्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। उधर, कोतवाली थाना पुलिस ने सुलभ शौचालय के ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्याहै मामला: जानकारीके अनुसार टाउन नंबर दो में रहने वाला 28 वर्षीय रवि टाउन नंबर एक स्थित सुलभ शौचालय में काम करता था। रविवार सुबह वह शौचालय के ऊपर टंकी को चैक करने के लिए चढ़ा था। वहां से बिजली की तारें गुजर रही थी। रवि इन तारों की चपेट में गया। करंट लगने से रवि की मौत हो गई। इसके बाद रवि के परिजनों ने सुलभ शौचालय के ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। दोपहर बाद रवि के परिजन इसके शव को लेकर टाउन नंबर- एक-दो के चौक पर गए और रवि की प|ी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। लोगों ने इस मौके पर नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। इसके बाद मंत्री महेंद्र प्रताप के पुत्र विवेक प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम करीब एक से डेढ़ घंटे तक लगा रहा। इस कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
फरीदाबाद. एक दो के चौक पर शव रख कर प्रदर्शन करते लोग।