पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक्विट हॉल के बाहर लगा जाम तो पुलिस भेजेगी नोटिस, होगी कार्रवाई

बैंक्विट हॉल के बाहर लगा जाम तो पुलिस भेजेगी नोटिस, होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक्विटहॉल, मैरिज गार्डन अन्य शादी आयोजन स्थल के बाहर खड़े वाहनों के कारण अगर रोड जाम हुआ तो पुलिस आयोजन स्थल के मालिकों को नोटिस भेजेगी। अब पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती के मूड में हैं जिनके कारण सड़क पर घंटों रोड जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मैरिज गार्डन संचालकों को पार्किंग का इंतजाम सड़क से अलग करना ही होगा। इसलिए पुलिस प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। हाल ही में सूरजकुंड इलाके के दर्जनभर से अधिक मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। गांवों में भी चढ़त के समय लगने वाले जाम से ट्रैफिक का बुरा हाल है।

बारातीभी रखें ध्यान: अक्सरदेखा गया है कि बारात की चढ़त के दौरान दूल्हे की बग्गी घोड़ी सड़क के बीचों-बीच चलती है। इसके आगे बैंड बाजे पीछे लंबा जाम लग जाता है। शराब के नशे में धुत बाराती नाचने गाने में इतने मशगूल हो जाते हैं कि पीछ शेषपेज 15 पर





जामकी फिक्र भी नहीं रहती। इसी कारण सड़क पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। चढ़त के समय घोड़ा बग्गी सड़क के साइड में चलनी चाहिए। यदि इससे यातायात प्रभावित हुआ तो पुलिस एक्शन लेगी।

सूरजकुंडमें सबसे अधिक: दिल्लीसे सटा हुआ होने के कारण सूरजकुंड का इलाका मैरिज के लिए सबसे हॉट स्पॉट है। इसलिए यहां रोड किनारे काफी मैरिज हाऊस हैं। सूरजकुंड के इलाके में 18 से 20 बैंक्विट हॉल, गार्डन अन्य मैरिज हाऊस हैं। इसके अलावा नेशनल हाइवे पर सीकरी गांव के इलाके में भी मैरिज हाऊस की भरमार है। नेशनल हाइवे से सटे हुए होने के कारण यहां भी मैरिज हाउसों की रेलमपेल है। यहां पर 15 से 20 मैरिज हाऊस हैं। इसके अलावा सेक्टर-3 तिगांव रोड, सेक्टर-7, 8, 9, 10, 14, 19, 21, 21सी, 31, 37, सराय ख्वाजा, फरीदाबाद-गुड़गांव रोड, पाली के इलाकों में भी काफी बैंक्विट हॉल गार्डन हैं।

यहहैं मैरिज हाउस संचालन के नियम: मैरिजहाऊस के बाहर वाहन खड़ा करने की परमिशन नहीं दी जा सकती। नियमानुसार मैरिज हाऊस संचालक को पार्टी के दौरान पार्किंग की व्यवस्था खुद करनी जरूरी है। उसको ऐसी जगह पार्किंग की व्यवस्था करनी है जहां से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को समस्या हो और जाम लगे। इतना ही नहीं पार्किंग स्थल शादी समारोह के मेन गेट पर गार्ड भी नियुक्त होने चाहिए। ताकि वे वाहन चालकों को पार्किंग स्थल बता सकें। यदि मैरिज हाउस के बाहर खड़े वाहनों के कार