पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 दिसंबर तक बंद होंगे सभी बिजली शिकायत केंद्र

31 दिसंबर तक बंद होंगे सभी बिजली शिकायत केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम के सबडिवीजन वाइज शिकायत केंद्रों पर खतरे की घंटी बज रही है। बिजली निगम फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में लोकल शिकायत केंद्रों को बंद करने जा रहा है। इनके बंद होने से उपभोक्ता सिर्फ निगम के टोल फ्री नंबर पर ही अपनी बिजली शिकायत दर्ज कर सकेंगे। निगम 31 दिसंबर तक सभी शिकायत केंद्रों को बंद करने पर विचार कर रहा है। निगम के इस निर्णय का बिजली कर्मचारी संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

क्याहै निगम की प्लानिंग

बिजलीनिगम फरीदाबाद सर्कल समेत पूरे प्रदेश में शिकायत केंद्र नंबर को बंद करने जा रहा है। बिजली निगम कॉमन कंप्लेंट नंबर फैसिलिटी शुरू करेगा, जिससे उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा तय मानकों के अनुसार तय समय पर किया जा सके। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के गुड़गांव में कॉल सेंटर स्थापित किया है। उपभोक्ता टोल फ्री टेलीफोन नंबर 18001804334 कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा फरीदाबाद सर्कल में 42 कंप्लेंट सेंटर भी स्थापित है। सभी कंप्लेंट सेंटरों के अलग-अलग कंप्लेंट नंबर भी जारी किए गए हैं, लेकिन कंप्लेंट सेंटरों पर दर्ज कराई गई किसी भी शिकायत को कोई नंबर नहीं दिया जाता। ऐसे में उपभोक्ता अपनी कंप्लेंट ट्रैक नहीं कर पाता है। साथ ही उपभोक्ता की शिकायतें तय समय पर दूर नहीं हो पाती हैं।

शेषपेज 17 पर







शिकायतपर उच्चाधिकारियों की नजर

निगम प्रवक्ता के अनुसार उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायतें टोल फ्री टेलीफोन नंबर पर डायल कर दर्ज करा सकते हैं। शिकायतें तुरंत संबंधित लाइन स्टाफ तक पहुंचा दी जाती है। निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का निपटान नहीं होने पर शिकायतें स्वत: उच्चाधिकारी को चली जाती हैं। कॉल सेंटर के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निवारण कार्य की उच्च अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाती है। कॉल सेंटर पर कार्यरत स्टाफ बिजली आपूर्ति के अलावा अन्य सभी प्रकार की शिकायतें निगम की कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली पर डालेंगे।

समय पर होगा शिकायतों का निपटारा

बिजली निगम के प्रवक्ता धर्मपाल ढुल्ल का कहना है कि बिजली शिकायतों को दर्ज कराने के लिए निगम एक ही नंबर 18001804334 पर विचार कर रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय प