- Hindi News
- दंपती को बंधक बनाकर लूटने वालों का स्केच बना रही पुलिस
दंपती को बंधक बनाकर लूटने वालों का स्केच बना रही पुलिस
डबुआकॉलोनी में गुरुवार रात दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस बदमाशों के स्केच तैयार कराने का प्रयास कर रही है। बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों की भी मदद ले रही है। मामले की जांच पुलिस की दो टीमें कर रही हैं। सारन थाना पुलिस के मुताबिक गाजीपुर रोड स्थित डबुआ कॉलोनी निवासी रमेश चंद गुरुवार रात घर में सोए हुए थे। रमेश के अनुसार रात को करीब 12.30 बजे घर की छत से तीन लोग अंदर घुस आए।
तीनों ने कमरे में घुसकर उनका मुंह दबा दिया और पीटने लगे। शोर सुनकर उनकी प|ी भी उठ गईं और बदमाशों का विरोध करने लगीं। ऐसे में बदमाशों ने पति प|ी दोनों को चुन्नी मफलर से हाथ-पांव बांध दिए। बदमाशों ने दोनों को कट्टा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिससे वे डर गए और चुप बैठ गए। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान निकाल फेंका। अलमारी के लॉकर में रखी सोने की चेन, कड़े, कान की बालियां, पायजेब अन्य कीमती सामान के साथ 68 सौ रुपए निकाल लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने उनके साथ फिर मारपीट की और भाग निकले। घर में खड़ी स्कूटी भी बदमाश ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पति-प|ी ने जैसे-तैसे अपने बंधन खोले और शोर मचाया। तब आस पड़ोस के लोग जागे और मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद मामला दर्ज किया। सारन थाने के एसएचओ का कहना है कि कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। दंपती के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों का स्केच तैयार कराया जा रहा है।
शेषपेज 17 पर
बदमाशोंका सुराग लगाने के लिए मुखबिरों की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही तीनों बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।