पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज

बादल-बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोहरे से ट्रेनों की चाल डगमगाई

शहरमें हुई बूंदाबांदी के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को सुबह से ही शहर हल्की धुंध में छिपा रहा। आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। इसके बाद मौसम का रुख एकदम बदल गया। तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को इस मौसम में पहली बार लोगों को ठिठुराने वाली ठंड का अहसास हुआ। पूरे दिन सर्द ठंडी हवा चलती रही। इससे मौसम काफी ठंडा रहा। शहर के लोगों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।

बारिशके साथ आई ठंड: शनिवारको बारिश के साथ मौसम ने पलटी मार ली। आसमान में घने बादल छाए रहने से पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इस दिन शहर का अधिकतम तापमान लुढक़कर 19.3 न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंडी हवाओं ने शहर की ठिठुरन को बढ़ा दिया। लोगों ने दिसंबर के इस ठंडे मौसम को जमकर लुत्फ उठाया। घरों में चाय, पकौड़े, मूंगफली और सूप का आनंद लिया। काफी लोग मौसम का रुख देखकर जॉब पर नहीं गए। उन्होंने घर पर रहकर मौसम का इंज्वाय लिया। पार्क, शॉपिंग मॉल्स रेस्टोरेंट में खासी भीड़ दिखाई गई।

शेषपेज 17 पर





लुढ़केगातापमान, बढ़ेगी ठंड: मौसमवैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश आने वाली कंपकंपाने वाली ठंड का संकेत हो सकती है। विभाग के अनुसार रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी धुंध रहने की उम्मीद है। तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। साथ ही बारिश के साथ तेज हवाओं की भी आशंका हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 20 एवं न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।

शनिवार को सर्दी से बचाव करती स्कूटी सवार युवतियां।