- Hindi News
- जनसमस्याएं समय पर हल करें अधिकारी : शर्मा
जनसमस्याएं समय पर हल करें अधिकारी : शर्मा
पृथलाक्षेत्र के विधायक टेकचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी से करें और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समय पर निराकरण करें। उन्होंने कहा, अधिकारी जनता सरकार के बीच कड़ी का कार्य करें और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराएं।
शर्मा शनिवार को पृथला के बीडीपीओ कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी जनता को सरकार की योजनाओं की पूर्णतः: जानकारी दें और सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि पृथला विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सड़कें, पानी बिजली जैसे मुद्दों पर गहनता से कार्य कर उनका पूर्णत: समाधान कराया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सभी जिलों में समान रूप से विकास कार्य कराने में पूरी तरह से कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा से भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त होगा और लोगों को भय भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन मिलेगा।
उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे आमजन के सहयोग से मिलकर विकास कार्यों में कोई कोर कसर छोड़ें और लोगों की समस्याओं का समय पर निदान कराएं। इस मौके पर पं. तेजपाल शर्मा, पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सीएमओ कुलदीप शर्मा आदि मौजूद थे।