लिंग परीक्षण:दोषी की सदस्यता होगी रद्द
एक-एक शौचालय की सफाई का जिम्मा उठाएगी आईएमए
भारत सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुटेगी। डॉक्टरों के माध्यम से जनता को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा भ्रूण जांच जैसे अपराधों को बढ़ावा देने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी सख्ती से निपटा जाएगा। भ्रूण के लिंग परीक्षण के मामले में अगर कोई डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो आईएमए उसकी सदस्यता रद्द कर देगी।
यह कहना था हरियाणा आईएमए के नव निर्वाचित प्रधान डॉ. अनिल गोयल का। डॉ. गोयल आईएमए हरियाणा की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में अपने कार्यकाल में किए जाने वाले गतिविधियों की चर्चा कर रहे थे। इससे पहले निवर्तमान प्रधान डॉ. रमेश गोयल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय महासचिव पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल ने डॉ. अनिल गोयल को मेडिलियन पहना कर विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा।
इनकोमिली जिम्मेदारी
इसकेअलावा उपाध्यक्ष डा. एके अग्रवाल डा मनीष प्रभाकर को नियुक्त किया गया। प्रदेश सचिव एसबी भट्टाचार्य प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. बीके शर्मा को भी पदभार सौंपा गया। पद्मश्री डा. एन के पांडे, डा. वेद बेनीवाल डा. प्रवीण गर्ग को आईएमए हरियाणा का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डा. सुरेश अरोड़ा को चेयरमैन लीगल सेल, डा. जोगिंद्र धनकड़ चेयरमैन अनुशासन समिति, डा. डीके अरोड़ा, चेयरमैन खेल समिति, डा. आरसी अरोड़ा को चेयरमैन फाइनेंस कमेटी, डा.मनिंदर आहूजा चेयरपर्सन महिला प्रकोष्ठ, डा. सुरेश चंद्रा एडिटर हरियाणा मेडिकल जर्नल, डा. नरेंद्र तनेजा चेयरमैन आईएमए एएमएस, डा. आरएल गर्ग चेयरमैन आईएमए सीजीपी, डा. पीएस आहूजा सचिव आईएमए सीजीपी नियुक्त किया गया। इसी मौके पर डा. एसएल वर्मा, डा. राजन शर्मा, डा. अशोक तनेजा एवं डा. रमेश गोयल केंद्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किए गए। समारोह में प्रदेश भर से आए लगभग 300 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डा. अनिल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आईएमए हरियाणा के हर जिले में विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी।
शेषपेज 15 पर
स्वच्छतामें सक्रिय रहेगा आइएमए
इस मौके पर आईएमए के महासचिव पद्मश्री डा. केके अग्रवाल इंडियन एसोसिएशन की कोशिश है कि आम आदमी को इलाज सस्ता तुरंत उपलब्ध हो। इसके लिए आईएमए देश भर में बहुत सारी योजनाएं लेकर रही है। इन योजनाओं में हर राज्य में कम से कम एक उचित मूल्य की दवा दुकान की स्थापना सर्जरी के लिए फिक्स रेट वाले सेंटरों की स्थापना शामिल है। डा. अग्रवाल ने देश में चल रहे स्वच्छता अभियान में आईएमए की सक्रियता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश भर में आईएमए की 1700 इकाई काम कर रही है। हर इकाई एक-एक शौचालय की साफ-सफाई का जिम्मा उठाएगी। उन्होंने कहा कि हर ब्रांच से 9 डॉक्टरों को तैयार किया जाएगा कि वे अपने इलाके में लोगों को स्वच्छता के प्रति बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
इलाज सस्ता मुहैया कराएगा
उन्होंने कहा आईएमए इलाज की कीमत कम से कम 40 फीसदी कम करने की कोशिश कर रहा है। हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों को कहा जा रहा है कि वे कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती जैसी अपनी शर्तों को हटाएं। उन्होंने कहा कि 2 दिन की छुट्टी बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के भी मंजूर होनी चाहिए। ग्रामीण इलाकों में डाक्टरों की कमी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा ऐसे इलाकों को सरकार आइडेंटिफाइ करें। फिर उन इलाकों में डाक्टरों को ज्यादा तनख्वाह ज्यादा सुविधाएं देकर नियुक्त करें।
गुड़गांव| देशमें चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी अहम भूमिका निभाएगी। इसके तहत आईएमए की हर इकाई एक-एक शौचालय की सफाई का जिम्मा उठाएगी। इसके लिए हर ब्रांच के 9 डॉक्टरों की टीम बनाई जाएगी। इसकी देखरेख में यह काम होगा। आईएमए के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डा. अनिल गोयल ने कहा कि देश में चल रहे स्वच्छता अभियान में आईएमए की सक्रियता रहेगी। आईएमए भी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करेगी। डा. गोयल ने कहा कि देशभर में आईएमए की 1700 इकाई काम कर रही हैं। हर इकाई एक-एक शौचालय की साफ-सफाई का जिम्मा उठाएगी। उन्होंने कहा हर ब्रांच से 9 डॉक्टरों को तैयार किया जाएगा कि वे अपने इलाके में लोगों को स्वच्छता के प्रति बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करेंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डा. अनिल गोयल को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। डा. अनिल गोयल नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ।