पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़ से मेला गुलजार, पार्किंग फुल, जाम से लोग परेशान

भीड़ से मेला गुलजार, पार्किंग फुल, जाम से लोग परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम 5.30 बजे तक 90 हजार 843 लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। 6 दिन से वीरान पड़ा मेला शनिवार को कुछ ज्यादा ही रोशन दिखा। मेले की सभी पार्किंग फुल हो गई। वहीं दिल्ली-फरीदाबाद के सूरजकुंड को आने वाले सभी मार्गों पर लोगों को कई किलोमीटर लंबे जाम से दो-चार होना पड़ा। पुलिसकर्मी भी इस जाम के जंजाल से निपटने में अपना सिर खपाते दिखे। शनिवार को उमड़ी भीड़ की वजह से दोपहर 1 बजे के बाद मेले की सभी पार्किंग फुल हो गई।

मेले के लिए 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। जिसमें करीब 25 हजार कारें खड़ी हो सकती हैं। लेकिन दिल्ली में इलेक्शन के चलते एनसीआर में छुट्टी होने की वजह से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पार्किंग में जगह नहीं होने की वजह से लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इसके चलते दोपहर 1 बजे सूरजकुंड आने वाले सभी मार्गों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगकर चलने पर मजबूर रहे। फरीदाबाद के सूरजकुंड गेट से अनंगपुर चौक तक पहुंचने की 5 मिनट की दूरी में ही मोटर साइकिल से पौने से एक घंटा लग रहा था। सारी पार्किंग फुल होने के बाद कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के पास जंगल फॉल पर भी गाड़ियों को पार्क किया गया। जबकि तुगलकाबाद किले के पास भी पार्किंग कराई गई। शेषपेज 15 पर

यहांपर रही पार्किंग फुल

दिल्ली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए दिल्ली गेट के पास करीब बीस एकड़ जमीन पर दो पार्किंग बनाई गई है। होटल राजहंस के पास दो पार्किंग, हर्मिटेज पर्यटन केंद्र की पार्किंग, दिल्ली से आते हुए शूटिंग रेंज के पास करीब 14 एकड़ जमीन पर, फरीदाबाद की तरफ से करीब छह एकड़ जमीन पर गोल चक्कर के पास करीब छह एकड़ जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

यहां रहा लंबा जाम

फरीदाबादसूरजकुंड गेट से एमआर यूनिवर्सिटी तक, सूरजकुंड गोलचक्कर से दिल्ली रेलवे कॉलोनी रेडलाइट तक जाम, इस रेडलाइट पर बदरपुर की तरफ जैतपुर मोड़ तक, महरौली की तरफ ओखला मोड़ तक जाम बना रहा। काफी वाहन चालकों ने तो दूसरे रास्तों को अख्तियार करने में ही भलाई समझी।

जाम में जम गए वाहन : बड़खल-सूरजकुंडरोड पर मेला देखने वालों काे शनिवार को जाम का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से वाहन रेंग-रेंग कर चले।

शनिवार को 90 हजार 843 लोगों ने देखा मेला

जरा मैं भी झूम लूं : सूरजकुंडस्थित चौपाल पर जब गुजरात के सिद्विगोमा कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो ये विदेशी मेहमान खुद को थिरकने से रोक पाई। फोटो: राजेश पुंजानी खबर पेज-16