पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 और जिलों के हुडा ऑफिस होंगे पेपरलेस

3 और जिलों के हुडा ऑफिस होंगे पेपरलेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में पेपरलेस हो चुके हुडा के कामकाज को समझने और यहां कार्यप्रणाली को सीखने के लिए शनिवार को रोहतक, सोनीपत पानीपत से हुडा अधिकारी आए। इनमें रोहतक के हुडा प्रशासक दिनेश सिंह यादव, संपदा अधिकारी, पानीपत सोनीपत के संपदा अधिकारी भी थे। स्टाफ सुबह दस बजे हुडा कार्यालय पहुंच गया। इसके बाद आईटी सेल के इंचार्ज पीयूष वर्मा ने प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन दी। इसके अलावा स्टाफ से कुछ सुझाव भी लिए। दोपहर एक बजे पूरा स्टाफ लौट गया। अब सोमवार से रोहतक, सोनीपत पानीपत में हुडा कार्यालय पेपरलेस हो जाएंगे। इसकी सारी तैयारी हो गई है।

पेपरलेसकी दी जानकारी : हुडाप्रशासक पीसी मीणा के अनुसार रोहतक, पानीपत सोनीपत से हुडा अधिकारी सुबह दस बजे यहां आए। सबसे पहले कांफ्रेंस हॉल में सभी की मीटिंग हुई। आईटी सेल के इंचार्ज पीयूष वर्मा ने सभी हुडा अधिकारियों को प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन दी और पेपरलेस हुडा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हुडा में अब कोई भी व्यक्ति एनओसी लेगा तो उसे केवल सिंगल विंडो पर एक एप्लीकेशन देनी होगी। इसके बाद हुडा कर्मचारी कम्प्यूटर में ही अलग-अलग ब्रांच में इस फाइल को भेज देता है। यदि फाइल में कोई भी दिक्कत नहीं है तो कर्मचारी फाइल को कम्प्यूटर पर ही ओके करते हैं। शेषपेज 15 पर





एककम्प्यूटर पर ओके करने के बाद ही फाइल दूसरी ब्रांच के कम्प्यूटर में चली जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को एक प्रोफार्मा दिया जाएगा। हुडा के कर्मचारियों को इस सॉफ्टवेयर को खोलने चलाने के लिए एक पासवर्ड दिया हुआ है। इंचार्ज ने बताया कि अब किसी भी उपभोक्ता को हुडा में चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि किसी प्रकार की एनओसी को उपभोक्ता के घर भेज दिया जाता है। फरीदाबाद में हुडा पेपरलेस होने से 34 सेक्टरों में रहने वाले करीब 2 लाख लोगों को बड़ी राहत मिली है।

^यह हमारे कार्यालय के लिए बड़ी बात है। प्रदेश में यहां हुडा कार्यालय में कई बेहतर शुरुआत की गई है। अब यहां के बाद बाकी जिले भी प्रयोग कर रहे हैं। जल्द ही हुडा में और कई नई शुरुआत होंगी। इनसे आम जन को राहत मिलेगी। मेरी कोशिश है कि लोग आईटी का अधिक प्रयोग करें। कर्मचारियों को इस बारे में हिदायत दे दी है कि वे अपना काम बेहतर तरीके से करें। पीसीमीणा, हुडा प्रशासक।

^मैंनेसभी अधिकारियों से यहां पेपरलेस हुडा के काम को देखा। यह काफी सराहनीय कदम है। हम भी अब पेपरलेस की तरफ बढ़ेंगे। हमारी टीम ने यह पूरा सिस्टम समझ लिया है। पूरी कोशिश है कि सोमवार से हम अपने कार्यालय में नया सिस्टम शुरू कर देंगे। हुडा में कामकाज के मामले में फरीदाबाद काफी आगे हाईटेक हो गया है। दिनेशसिंह यादव, हुडा प्रशासक, रोहतक।

रोहतक, पानीपत सोनीपत के हुडा अधिकारियों को रिकॉर्डरूम दिखाया गया। हुडा के इस नए रिकॉर्डरूम की खासियत यह है कि पलभर में ही फाइल मिल जाती है। इसके अलावा यहां आग से भी फाइलों को सुरक्षित रखा जा सकता है। गोदरेज कंपनी की 40 अलमारी यहां है। इसके दोनों तरफ फाइलों को रखा गया है। अलमारी इधर-उधर घूम सकती है। इसके बाहर सेक्टर का नाम लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, हुडा ने 54 हजार फाइलों का डाटा कम्प्यूटर में फीड कर लिया है।

हुडा कार्यालय का रिकॉर्ड रूम