- Hindi News
- बिजली सप्लाई वीकेंडमें खलल डालेंगे बिजली कट
बिजली सप्लाई- वीकेंडमें खलल डालेंगे बिजली कट
फरीदाबाद|मरम्मत कार्यके लिए शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रविवार को 66 केवी धौज सबस्टेशन से सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसकी वजह से चावला कालोनी, सेक्टर-7, पब्लिक हेल्थ/ईदगाह, बल्लभगढ़-3 में बिजली प्रभावित रहेगी। सुबह 10 से 12 बजे तक 66 केवी प्रताप स्टील सबस्टेशन से गुड़गांव कैनाल, सेक्टर-7 सेकेंड में बिजली गुल रहेगी। एस्कोर्ट-2 सबस्टेशन से सुबह 8 से 10 बजे तक सेक्टर-20बी, सेक्टर-11 सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर-10डीएलएफ, सेक्टर-9 वेस्ट, सेक्टर-9 ईस्ट, सेक्टर-15, सेक्टर-14 मार्केट, सेक्टर-16,14, 16बी समेत इंडस्ट्रियल फीडरों से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में बिजली के कट शहर के लोगों के वीकेंड में रंग में भंग डाल सकते हैं।