- Hindi News
- ओजोन बिल्डर के दफ्तर में 5.50 लाख रुपए की लूट
ओजोन बिल्डर के दफ्तर में 5.50 लाख रुपए की लूट
सेक्टर-11 स्थित ओजोन बिल्डर के दफ्तर में 5.50 लाख रुपए की लूट हो गई। दफ्तर के अंदर दराज में पैसे रखे हुए थे। बदमाश नकाब पहनकर आए थे। इन्होंने पहले सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया था। इसके बाद लूट की गई। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
कैसेहुई लूट
कपड़ाकॉलोनी में रहने वाले रामकिशन ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-11 में स्थित बिल्डर के ओमेक्स ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड है। उनकी ड्यूटी रात को होती है। रोज की तरह 5 फरवरी को उनकी ड्यूटी थी। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश उनके पास आए। उन्होंने उनसे दफ्तर की चाबी मांगी। उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। इसके बाद बदमाश ऑफिस के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए। एक बदमाश सिक्योरिटी गार्ड के पास खड़ा रहा। बदमाशों ने अंदर ऑफिस में खूब तलाशी ली। एक दराज को तोड़कर अंदर रखे साढ़े पांच लाख रुपए चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश गार्ड को धमकी देकर फरार हो गए। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस ऑफिस इंचार्ज को दी। पुलिस की एक टीम मौके पर आई और छानबीन की।
फुटेजनिकाली
सेक्टर-11पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रामअवतार ने बताया कि ओजोन के दफ्तर में कैमरे लगे हुए थे। इनकी फुटेज निकाली जा रही है। इनको देखने के बाद बदमाशों का हुलिया सामने सकेगा। बदमाशों ने नकाब पहने हुए थे। इस कारण इनको पहचानने में थोड़ी दिक्कत होगी।
{तीन नकाबपोश बदमाश आए और गार्ड के साथ मारपीट कर लूट ले गए रुपए