स्वाइन फ्लू के तीन नए मामलों की पुष्टि
जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। इनके साथ ही स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 14 पहुंच गई है। विभाग ने जो सेंपल जांच के लिए भेजे थे, उनकी रिपोर्ट गई है। इनमें में तीन मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
तीन में से दो का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा एक मरीज का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों की हालत में सुधार बताया है। इन सभी मरीजों के घर एक टीम को भेजा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ सेंपल और जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।
शेषपेज 15 पर
प्रोग्रामआफिसर डा. राम भगत के अनुसार तीन मामलों में स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसके अलावा अभी तक 41 मामले संभावित चुके हैं।