- Hindi News
- दिल्ली चुनाव : बॉर्डर पर दिनभर पुलिस रही सतर्क
दिल्ली चुनाव : बॉर्डर पर दिनभर पुलिस रही सतर्क
शनिवार को दिल्ली में मतदान को लेकर जिले की पुलिस देर शाम तक अलर्ट रही। बॉर्डर से सटे हुए इलाकों में पुलिस ने अस्थाई नाकों की संख्या बढ़ा दी थी। वहां खड़े पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। जिला पुलिस की तरफ से दिल्ली से सटी हुई सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां से प्रत्येक आने जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की सतर्कता के कारण कई दिनों से लगातार बांग्लादेशियों को अरेस्ट किया जा रहा है। सेंट्रल सराय ख्वाजा थाना इलाकों में सबसे अधिक बांग्लादेशी मिल रहे हैं। इस कारण पुलिस और भी अधिक अलर्ट है। इसके अलावा दिल्ली में भी फरीदाबाद की सीमा पर विशेष पहरा था। चुनाव से कुछ दिन पहले दिल्ली फरीदाबाद पुलिस की मीटिंग हुई थी। इसमें दिल्ली पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस से सहयोग मांगा था। पुलिस कमिश्नर सुभाष यादव ने बताया कि यहां पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही। सराय ख्वाजा सूरजकुंड थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे।
ठेकेभी रहे बंद : बॉर्डरसे सटे हुए इलाकों के शराब के ठेके शनिवार शाम तक बंद रहे। इन ठेकों पर दिल्ली के लोग अधिक आते हैं। इस कारण उन्हें बंद किया गया था। चुनाव के मद्देनजर शराब के ठेकों को बंद कर दिया जाता है। जिससे लोग शराब का सेवन कर दंगा कर सकें।
िदल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस।