जौहरी पर धोखाधड़ी का आरोप मामला दर्ज
फरीदाबाद | जीवननगर स्थित एक जौहरी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। कोर्ट के आदेश पर यह केस थाना मुजेसर पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीवन नगर गौंछी निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जीवन नगर स्थित विष्णु जौहरी नाम से एक दुकान पर भगत सिंह से एक कार्ड लिया था। इस कार्ड के माध्यम से वह हर माह दुकान पर पैसे जमा कराता था। 15 माह बाद उनको कुछ ज्वैलरी मिलनी थी। राकेश का आरोप है कि उसने पेमेंट भी पूरी दे दी, लेकिन ज्वैलरी नहीं दी गई। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर अब केस दर्ज किया गया। इसके अलावा सेक्टर-16ए निवासी प्रतीक कपूर ने सेंट्रल थाने में दी शिकायत में बताया कि उनका सेक्टर-17 निवासी गौरव गोयल सुदेश कुमार के साथ प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ लेन-देन था। इन दोनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की।