नीमका जिला जेल में मारपीट
फरीदाबाद | नीमकाजेल में मारपीट करने के आरोप में थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सैनिक कॉलोनी में रहने वाले मनीष कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नीमका जेल में बंद है। 1 फरवरी को जेल के अंदर रविन्द्र, सोनू, मिंटू, मनोज, नीरज अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया और धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अब मामला दर्ज किया है। इसके अलावा राजा गार्डन ओल्ड फरीदाबाद निवासी पुलकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को पुरुषोत्तम उसके साथ दो अन्य साथियों ने सेक्टर-19 में उनके साथ मारपीट की और धमकी दी।