पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूलों के खिलाफ जागो अभिभावक जागो

निजी स्कूलों के खिलाफ जागो अभिभावक जागो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र अभिभावकों को जागरूक एकजुट करने के उद्देश्य से हरियाणा अभिभावक एकता मंच की ओर से जागो अभिभावक जागो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत काफी संख्या में अभिभावक मंच के साथ जुड़ रहे हैं। मंच ने इस अभियान को और आगे गति देने के लिए अपनी जिला कमेटी निजी स्कूलों की पैरेंट्स एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को बुलाई है। इसमें आगामी रणनीति 22 फरवरी को होने वाली अभिभावक महापंचायत की सफलता पर चर्चा होगी।

मंच की जिला कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार जोशी सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि मंच ने सोशल मीडिया, हैंड बिल पोस्टर के माध्यम से सेक्टर कालोनियों में छोटी-छोटी बैठक कर अभिभावकों को सीबीएसई, हुडा शिक्षा नियमावली के उन नियम कानूनों की जानकारी प्रदान की है, जिनका उल्लंघन करके निजी स्कूल प्रबंधक छात्र अभिभावकों का आर्थिक मानसिक शोषण कर रहे हैं। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा, प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा संरक्षक सुभाष लांबा के नेतृत्व में मंच का एक प्रतिनिधि मंडल सीबीएसई के नए चेयरमैन से मिला। उन्हें निजी स्कूलों द्वारा किए जा रहे सीबीएसई नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी। पदाधिकारियों को बताया कि मंच द्वारा पहले सौंपे गए ज्ञापन मांगपत्र पर जिले के चार बड़े निजी स्कूलों द्वारा नियमों के उल्लंघन की जांच चल रही है। अब उन्हें जो अन्य स्कूलों के बारे में जानकारी दी है, उनकी भी जांच की जाएगी।

मंच ने सभी छात्र अभिभावकों, जागरूक नागरिकों सभी सामाजिक संगठनों से कहा है कि वे जनहित के इस मुद्दे पर मंच का साथ दें। आठ फरवरी को आयोजित मंच की बैठक में भाग लेकर अपने विचार रखें।