नेशनल शूटिंग में हरियाणा को दो मेडल
फरीदाबाद | केरलमें चल रहे नेशनल गेम्स में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल ईवेंट में हरियाणा ने टीम प्रतिस्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। जबकि इंडिविजुअल प्रतिस्पर्धा में अन्नूराज सिंह ने ब्रांज जीता। टीम प्रतिस्पर्धा में अन्नूराज, श्वेता और अश्विनी ने भाग लिया था। जिसमें वे पंजाब की हिना सिद्धू, हरवीन और मलइका से पीछे रह गए। इंडिविजुअल में भी पंजाब की हिना ने गोल्ड, पंजाब की मलइका ने सिल्वर जीता। जबकि हरियाणा की ओर से अन्नूराज ने ब्रांज मेडल हासिल करने में कामयाबी हासिल की।