पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन की टेंशन:मोहना रोड किया जाम

पेंशन की टेंशन:मोहना रोड किया जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | पेंशनकी टेंशन थमने का नाम नहीं ले रही है। पेंशन मिलने से नाराज बुजुर्ग महिलाओं ने शनिवार को मोहना रोड पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि प्रशासन ठीक प्रकार से पेंशन का वितरण नहीं कर रहा है। इस कारण बुजुर्गों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। मौके पर आए पुलिस अधिकारी एवं निगम अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि सोमवार को पेंशन ठीक प्रकार से दी जाएगी। बुजुर्ग, विधवा विकलांग पेंशन वितरण प्रणाली में प्रशासन की ओर से बदलाव किया जा रहा है। अब पेंशन धारक के खाते में सीधी जाएगी। इसके लिए बैंक अधिकारियों को धारक के खाते खोलने हैं। शनिवार को पेंशन मिलने से नाराज महिलाओं ने करीब 12 बजे ऊंचा गांव के पास मोहना रोड जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर थाना सदर प्रभारी ओमप्रकाश पहुंच गए।