ऋतु-स्वर-लहरी रंगीन ऋतु की चादर ओढ़े
फरीदाबाद |सूरजकुंड मेलेमें इस बार जानी-मानी डिजाइनर सिरस नरेन्द्रा ने मेले के आभा माहौल को डिजाइन किया है। उन्होंने कुछ पंक्तियां लिखी हैं। इसके तहत इस मेले को सजाया गया है। डिजाइन किया गया है। मेले को इन पंक्तियों के आधार पर सजाया गया है-ऋतु-स्वर-लहरी रंगीन ऋतु की चादर ओढ़े, सज रही है प्यारी धरती। मोहक बसंत ने फूल खिलाए, चंचल ग्रीष्म उल्लास जगाए, अल्हड़ वर्षा सबके मन भाए, शरद, हेमंत चांदनी छिटकाए, सौम्य शिशिर शीतलता लाए। सुरमयी ऋतुएं अपने रंगों की छटा बिखेरतीं, इस धरती को सुगंधित करती हैं।