छात्रा से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
सोहनारोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। गैंगरेप के दौरान तीनों आरोपियों ने छात्रा का अश्लील एमएमएस भी तैयार किया था और तीनों छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सोहना रोड स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। जून 2014 में वह छपरौला अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां उसकी दोस्ती ललित नामक युवक से हो गई। 19 नवंबर को ललित उसे बाइक पर बैठाकर एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय ले गया। वहां ललित, सोनू एक अन्य युवक ने डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान तीनों ने उसकी अश्लील फिल्म भी तैयार कर ली। इसकी मदद से तीनों उसे ब्लैकमेल कर आए दिन अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बदनाम करने के इरादे से उसकी अश्लील तस्वीरें उसके चाचा के मोबाइल के व्हाट्सएप पर भेज दी। मामले का पता चलते ही छात्रा ने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद अब ललित, सोनू राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।