- Hindi News
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी अस्पताल का मैनेजर नामजद
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी अस्पताल का मैनेजर नामजद
शादीका झांसा देकर रेप करने के आरोप में सेक्टर-31 थाने की पुलिस ने सेक्टर-21 स्थित एक निजी अस्पताल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच महिला सेल कर रही है।
सेक्टर-29 में रहने वाली 27 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह एमबीए है। उनके पड़ोस में देव भट्टाचार्य अपनी मां के साथ रहते थे। देव एक निजी अस्पताल में मैनेजर हैं। 2009 से देव भट्टाचार्य शादी के लिए उसके पीछे पड़ा था। 2010 में उसने शादी के लिए हां कर दी। अगस्त 2011 में देव ने फोन कर उसे अपने घर किसी काम के लिए बुलाया। जब वह देव के घर पहुंची तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। मार्च 2012 में देव की मां कोलकाता चली गईं। इसके बाद देव ने अपने घर बुलाकर उसके साथ फिर रेप किया। कुछ समय बाद देव शादी करने की बात कह उसे छोडऩे की बात कहने लगा। वह उसे अक्सर धमकी भी देने लगा।
अक्टूबर 2014 में उनके पड़ोस में रहने वाली एक आंटी ने बताया कि देव की शादी तय हो गई है। उसने तुरंत देव को फोन मैसेज किया। देव ने कोई जवाब नहीं दिया। देव की मम्मी ने भी उसे मिलने नहीं दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। युवती का कहना है कि छह साल तक देव उसे शादी का झांसा देता रहा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।