पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑन स्पॉट खुलवाए जाएंगे पेंशनर्स के खाते

ऑन स्पॉट खुलवाए जाएंगे पेंशनर्स के खाते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | वार्डनंबर-21 में रहने वाले पेंशनर्स के बिना किसी परेशानी के ऑन स्पॉट बैंक में खाते खुलवाए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल ने कहा कि पेंशनर्स को कोई परेशानी हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत क्षेत्र वाइज शिविर लगाए जाएंगे। जहां पेंशनर्स के बैंक में खाता खुलवाया जाएगा। पेंशनर्स को इस बारे में जानकारी देने के लिए पहले संबंधित एरिया में लाउडस्पीकर की मदद से मुनादी कराई जाएगी। इससे वे तय तिथि पर मौके पर आकर अपनी पेंशन के लिए बैंक में खाता खुलवा सकें। भाजपा पार्षद दल के नेता रक्षवाल ने कहा कि खाता खुलवाने के लिए पेंशनर्स को राशन कार्ड की फोटो स्टेट, दो फोटो, वोटर कार्ड या आधार कार्ड की फोटो कॉपी लानी होगी। शिविर में मौजूद बैंक के अधिकारी खाता खुलवाने में पेंशनर्स की मदद करेंगे।





वे उनके फार्म भराएंगे। अभी यह शिविर ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय सेहतपुर में चल रहा है। इसके बाद अगवानपुर चौपाल, इस्माइलपुर गुरुद्वारा, बसंतपुर चौपाल, पल्ला बाबा सूरदास मंदिर में कैंप लगाएं जाएंगे। इस संबंध में जानकारी मुनादी के जरिए संबंधित क्षेत्र के लोगों को दे दी जाएगी। यह कैंप सुबह 9 से शाम को 5 बजे तक चलेंगे।