पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजेक्शन के बाद भैंस की मौत, टीम को घेरा

इंजेक्शन के बाद भैंस की मौत, टीम को घेरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपालनविभाग की ओर से गलघोंटू बीमारी रोकने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार सुबह अल्लीपुर गांव में इंजेक्शन लगाने के बाद एक भैंस की मौत हो गई। जबकि एक और भैंस की हालत खराब हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग की टीम को घेर लिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इसके बाद टीम ने घटना की जानकारी देकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया।

गांव पहुंचे डॉक्टरों ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मरी हुई भैंस को उठाया गया। उधर, मामला सुलट जाने से पशुपालन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार गांव में करीब 450 पशुओं को टीका लगाया जा चुका था। गांव में पशुपालन विभाग की तरफ से गलघोंटू बीमारी को लेकर टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार को राजबेल देशवाल, धर्मपाल, इमरान खान हसरत अली की टीमें अल्लीपुर गांव में टीकाकरण कर रही थीं। गांव के रहने वाले रामदत्त की भैंस को टीका लगते ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक अन्य किसान की भैंस की हालत बिगड़ गई। गांववालों ने तुरंत इस अभियान को रोक दिया और पूरी टीम को घेर लिया। इसके बाद टीम ने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ललित कुमार एसडीओ अशोक शर्मा को सूचना दी। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के सामने भी ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मामला शांत किया। रामदत्त ने भैंस की कीमत 70 हजार रुपए बताई है।

{अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर निपटा मामला, गलघोंटू बीमारी रोकने के लिए चल रहा है टीकाकरण