शहर हुआ क्रिकेट का दीवाना
वर्ल्डकप क्रिकेट की मस्ती के लिए शहर तैयार है। क्रिकेट अकादमियों, होटल, पब-बार और अहातों में क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जिससे मैच के दौरान चौके-छक्कों का प्रोजेक्टर और एचडी स्क्रीन पर लोग लुत्फ उठा सकें। मैच के दौरान टीमों के नाम पर स्पेशल पैकेज भी डिस्काउंट के साथ दिए जाएंगे। साथ ही ग्राहक के कहने पर लगने वाले चौके-छक्के पर गिफ्ट वाउचर भी रखे जाएंगे। क्रिकेट की तैयारियों को लेकर शहर के स्कूल और मॉल्स भी पीछे नहीं हैं। कई स्कूलों की क्रिकेट अकादमी में मैच का लुत्फ उठाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। ढोल-नगाड़े एवं डीजे का भी इंतजाम किया गया है। 14 फरवरी से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप को लेकर शहर के कई मॉल्स ने एचडी स्क्रीन विशेष तौर पर लगवा दी हैं। जिससे वहां आने वाले कस्टमर शापिंग के साथ-साथ मैच का भी लुत्फ ले सकें।
होटल,पब-बार में विशेष तैयारी: शहरमें करीब 45 होटल कम पब-बार और 60 से अधिक अहाते हैं। इनमें से काफी ने वर्ल्ड कप के मौके को भुनाने के लिए प्रोजेक्टर और एचडी स्क्रीन आदि के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिससे उनके यहां आने वाले कस्टमर जाम के साथ ही क्रिकेट मैच का भी लुत्फ ले सकें। मैच के दौरान काफी स्पेशल ऑफर भी देने की तैयारी है। टीम के नाम पर जाम परोसने तो कई जगह कहने पर लगने वाले चौकों-छक्कों पर गिफ्ट वाउचर बांटने की व्यवस्था की गई है।
खानेके साथ ले सकेंगे मैच का आनंद: जोएसरेस्टोरेंट के मैनेजर वेदप्रकाश के अनुसार उनके यहां प्रोजेक्टर पर मैच को दिखाने के लिए छोटा पर्दा लगाया गया है। इसके अलावा मैच के दौरान वन टू वन का आर्डर रखा गया है। जबकि 30 फीसदी डिस्काउंट सिंगल्स पर है। वहीं भारतीय टीम के तड़के पर नॉनवेज प्लेटर बनाया गया है। कहने पर चौका-छक्का लगने पर गिफ्ट वाउचर भी रखे गए हैं। उनका कहना है कि उनके यहां आने वाले कस्टमर खाने के साथ ही मैच का पूरा आनंद ले सकें इसलिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
मैच के दौरान डिस्काउंट
क्राउनप्लाजा स्थित मिराज रेस्ट्रोबार लांज के मैनेजर मनोज का कहना है कि उनके यहां दो एचडी बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। वहीं मैच के दौरान 50 फीसदी डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
व्यंजनोंपर रियायत
मोरदेन परांठा होटल के मैनेजर जितेंद्र के अनुसार उनके यहां 2 एचडी एलईडी की व्यवस्था मैच के लिए की गई है। कुछ व्यंजनों को इस दिन नए नाम से परोसा जाएगा। साथ ही इन पर विशेष डिस्काउंट भी रखा जाएगा।
अहातेमें टीवी का इंतजाम
चार-पांचचौक स्थित पंजाबी नेचर रेस्टोरेंट, अहाता कम पार्टी लांज के मैनेजर कमल का कहना है कि वर्ल्ड कप के लिए एलईडी स्क्रीनें और अहाते में टीवी का इंतजाम किया गया है। ग्रुप के लिए भी विशेष पैकेज हैं। इसके अलावा नेहरू ग्राउंड और एनआईटी में भी कई जगह साउंड सिस्टम के साथ इस मैच के लिए खासे इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल डिलाइट में 6 स्क्रीन लगाने की व्यवस्था करने की योजना है।
माॅल्सऔर स्कूलों में भी तैयारियां
सरायख्वाजा स्थित क्राउन इंटीरियज मॉल में जगह-जगह एचडी एलईडी लगाई गई हैं। जिससे मनोरंजन में कोई कमी रहने पाए। ऐसा ही इंतजाम नेशनल हाइवे स्थित कई मॉल्स में भी किया गया है। जबकि स्कूलों एवं क्रिकेट अकादमियों में भी मैच के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कर्मवीर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र नागर के अनुसार उन्होंने दो एचडी स्क्रीन लगाने के लिए मंगाई हैं। जिससे अकादमी के बच्चे मैच का पूरा लुत्फ उठा सकें। स्कूल के बच्चों को भी इसके लिए पूरा न्यौता होगा। इसके अलावा कई बड़े स्कूलों में चल रही क्रिकेट अकादमियों में भी इसी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं।
भारत-पाकमैच का समय
भारतीयसमयानुसार भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा।