- Hindi News
- ओपन दरबार में बिजली उपभोक्ताओं की मौके पर ही निपटीं समस्याएं
ओपन दरबार में बिजली उपभोक्ताओं की मौके पर ही निपटीं समस्याएं
फरीदाबाद| उपभोक्ताओंकी समस्याओं का निवारण उनके घर के नजदीक ही करने के लिए गुरुवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर (दिल्ली) ने महावतपुर में ओपन दरबार लगाया। इसमें शिकायतों का निवारण मौके पर ही किया गया। दरबार में उपभोक्ताओं को बिजली के नए कनेक्शन भी दिए गए। शिकायतों का निवारण मौके पर होने से उपभोक्ता काफी खुश थे। इस मौके पर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए चीफ इंजीनियर आरके बतरा, एसई मुकेश गुप्ता, एसडीओ संदीप कुमार अन्य स्टाफ मौजूद था। चीफ इंजीनियर के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर 23 बिजली निगम के दफ्तर में फोरम की बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी।