आईजी कमांडो की टीम ने महिला की जान बचाई
भास्कर न्यूज. पलवल | आईजीरेलवे चेकिंग कमांडो टीम ने बृहस्पतिवार को एक महिला की उस दौरान जान बचाई जब वह ट्रेन के आगे आने का प्रयास कर रही थी। कमांडो टीम ने तुरंत ही महिला को पकड़ लिया ओर उसे स्टेशन पर ले आई। कमांडो टीम के इंचार्ज सुखराम ने बताया कि वे रेलवे लाइन क्रॉस करने वालों की निगरानी के लिए प्लेटफार्म नंबर 4 पर टीम के साथ खड़े हुए थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक ईएमयू शटल आया और उसमें से सवारियां उतारकर जाने लगीं। प्लेटफार्म नंबर पांच से एक महिला उतरकर रेलवे लाइन के बीचों बीच आकर खड़ी हो गई। इसी दौरान एक गाड़ी आती देख कमांडो टीम तुरंत उस महिला को बचाने के लिए पहुंच गई। टीम ने महिला को बचा लिया तथा उससे पूछताछ की तो महिला ने टीम को बताया कि वह एक बच्ची की मां हैं। शेषपेज 19 पर
वहफरीदाबाद की रहने वाली है। उसका पति शराब पीकर आता है ओर उसके साथ मारपीट करता है। उसने इसकी शिकायत फरीदाबाद पुलिस में भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया ओर वह ट्रेन में सवार होकर पलवल गई। जहां उसे कमांडो टीम ने बचा लिया।