कमाई के नए रिकार्ड पर सूरजकुंड मेला
सूरजकुंडमेला अपने कमाई के नए रिकार्ड पर है। शिल्पकारों के कारोबार के लिए तो यह बेहतरीन मंच बनकर उभरा है। अभी तक जितने मेले लगे हैं। इतनी कमाई कभी नहीं हुई। इस बार ऑनलाइन बिक्री की वजह से शिल्पकारों की पौ-बारह है। 10 दिन में 14 करोड़ रुपए का एक नया आयाम कमाई ने स्थापित किया है। मेला अथारिटी के अनुसार अभी शनिवार-रविवार पड़े हैं। ऐसे में एक नया रिकार्ड स्थापित हो सकता है। अथारिटी के अनुसार यह 10 दिन में मेले ने कमाई का नया रिकार्ड बनाया है। मेला अथारिटी के आंकड़ों के अनुसार 10 दिन में 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हो चुका है। शिल्पकारों के लिए मुनाफे वाले दिन शनिवार-रविवार रहे। मेला समाप्त होने में अभी 3 दिन बाकी है। इसमें शनिवार-रविवार शामिल हैं। मेला अधिकारियों के अनुसार इस बार लोगों के लिए सामान भी अच्छा है। लोग क्रॉप्ट को अच्छी तवज्जो दे रहे हैं। फिलिपकार्ट और स्नैपडील ने भी इस बिक्री को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। सेल अधिक होने से 10 दिन का कलेक्शन दर्ज हो सका है।
स्पांसर्ससे दो करोड़
अंतरराष्ट्रीयसूरजकुंड मेले को स्पांसर्स की भी कमी नहीं है। इनमें नाबार्ड, टेलीकॉम कंपनी, बैंक, बिल्डर्स और स्टॉल्स प्रायोजक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इन स्पांसर्स से मेला शुरू होने से पहले ही मेला अथारिटी ने करीब दो करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। सूत्रों के अनुसार यह कमाई का आंकड़ा साधारण तौर पर माना जा सकता है। वैसे इस बार स्पांसर्स काफी हैं। इससे ज्यादा भी कमाई का आकलन हो सकता है। क्योंकि मेला अथारिटी इस कमाई को हमेशा छिपाने का प्रयास करती है।