- Hindi News
- सीएम विंडो पर जर्जर पुल मामले में की एक्सईएन की शिकायत
सीएम विंडो पर जर्जर पुल मामले में की एक्सईएन की शिकायत
आगरागुड़गांव कैनाल के ऊपर बने बड़ौली के जर्जर पुल की मरम्मत करने की शिकायत गुरुवार को सीएम विंडो पर दी गई। इसमें बीएंडआर के एक्सईएन की शिकायत की गई है। पुल अंग्रेजों के शासनकाल में बना था। पुल की हालत इतनी खराब है कि उसके दोनों तरफ लोहे के पोल लगाए गए हैं, ताकि बड़े वाहन जा सकें। पुल के ऊपर गुजरने वाले वाहनों से पुल में कंपन होती है। इसके ऊपर नीचे दरारें हैं। ग्रामीणों से लेकर बल्लभगढ़ के विधायक तक ने बीएंडआर के एक्सईएन को पुल की जर्जर हालत को लेकर फोन किया लेकिन कुछ असर नहीं हुआ।
होचुके हैं कई हादसे
बड़ौलीगांव निवासी एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, गोरखी ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि बाइपास रोड से बड़ौली पुल को जोडऩे वाली सडक़ पुल की जर्जर हालत से करीब दर्जनभर गांवों के 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। यह पुल अंग्रेजों के शासनकाल में बना था। कुछ दिन पहले गांव का रहने वाले एक युवक की गाड़ी गुडग़ांव नहर में गिर गई थी। इससे कुछ महीने पहले पुल का एक दीवार का हिस्सा नहर में गिर गया था। इस हिस्से के गिर जाने से एक भूसे से भरा हुआ बड़ा ट्राला नहर में गिरने से बाल-बाल बचा। रोड से पुल को जोड़ रही सडक़ से तारकोल कंकरीट बारिश से बह गई है तथा सडक़ पर केवल मिट्टी बची है। गांववासियों का इस रास्ते से गाड़ी, स्कूटर पैदल चलना मुश्किल है। बड़ौली अन्य गांवों की लगभग लाखों की आबादी और हजारों वाहन इस रास्ते से आते-जाते हैं। नहरपार के दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इस टूटी सड़क गड्ढों की वजह से लोगों के वाहन संतुलन खो देते हैं। इतना ही नहीं, सड़क पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। इससे बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क में जहां-तहां बड़े गड्ढे हैं। पुल के दोनों तरफ सीवरेज के बड़े लोहे के पाइप लगे हैं। इनमें से सीवर का गंदा पानी हमेशा रिसता रहता है तथा पाइप में से निकलकर गंदा पानी सडक़ पर फैल जाता है। यहां कोई रेलिंग भी नहीं है। इससे अक्सर वाहन चालक इस खाई में गिरकर घायल हो जाते हैं।
^जर्जर पुल की मरम्मत होनी चाहिए। यह काफी खतरनाक है। इस बारे में बीएंडआर के अधिकारियों से बात की जाएगी। -आदित्यदहिया, एडीसी।