पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी से मना करने के बाद भी कर रहा परेशान

शादी से मना करने के बाद भी कर रहा परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीसे युवती के मना करने के बाद भी युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। युवक बराबर उसे परेशान कर रहा है। मामले की शिकायत भूपानी थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरीदपुर गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अमीपुर गांव में निवासी शैलेंदर गाड़ी चलाने का काम करता है। उनका परिवार कई बार उसकी गाड़ी को किराए पर ले जा चुके हैं। युवती के अनुसार यह लडक़ा काफी समय से उससे शादी करने की जिद कर रहा था। उसने उन्हें मना कर दिया। इसके बावजूद वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। उनके घर के चक्कर लगाता रहता है। गाड़ी का हॉर्न बजाता है।

जब वह घर से बाहर निकलती है तो उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करता है और धमकी देता है।