व्यापारी का लैपटॉप दस्तावेज चोरी
फरीदाबाद| सेक्टर-31थाने के अंतर्गत प्रिंसटीन मॉल के पास खड़ी एक कपड़ा व्यापारी की गाड़ी से लैपटॉप, डाटा कार्ड अन्य दस्तावेज चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 29 जनवरी की है लेकिन पुलिस ने इसे अब दर्ज किया है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी राकेश दुग्गल ने सेक्टर-31 थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनका कपड़े का बिजनेस है। 29 जनवरी को वह प्रिंसटीन मॉल में मूवी देखने गए थे।
उन्होंने गाड़ी मॉल के पास खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो गाड़ी के अंदर से लैपटॉप, डाटा कार्ड बीमा से संबंधित दस्तावेज गायब मिले। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अब यह मामला दर्ज किया है।