- Hindi News
- स्पीड का दूसरा चरण खत्म 698 बच्चे रहे वंचित
स्पीड का दूसरा चरण खत्म 698 बच्चे रहे वंचित
सेक्टर-12स्थित खेल परिसर में चल रहा स्पीड के अंतिम दिन 201 बच्चे टेस्ट में बैठे। स्कूलों की लापरवाही की वजह से समय देने के बाद भी इस टेस्ट से 698 बच्चे वंचित रह गए। अंतिम दिन भी दस्तावेज पूरे नहीं होने से काफी बच्चों को लौटाना पड़ा। गौरतलब है कि दूसरे चरण के इस टेस्ट में पहले दिन 43, दूसरे दिन 310, तीसरे दिन 448 और अंतिम दिन 201 बच्चों ने टेस्ट दिया। जबकि दूसरे चरण के लिए 15 हजार में से 1700 बच्चों ने क्वालीफाई किया था। जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा का कहना है कि इस बारे में स्कूलों को कई बार सूचना भेजी गई। जिससे चयनित बच्चों को लाभ मिल सके। लेकिन बच्चों के दस्तावेज उन्होंने पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा, कई स्कूलों में अच्छे बच्चे हैं। इस बारे में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने परीक्षा की नजदीकी इसका कारण बताकर मामले को टाल दिया। फरीदाबाद ब्लॉक से 82 लड़के और 30 लड़कियां और बल्लभगढ़ ब्लॉक से 54 लड़के और 35 लड़कियां अंतिम दिन टेस्ट में शामिल हुईं। राणा के अनुसार अंतिम राउंड के लिए गुड़गांव को जोन बनाया गया है। इसलिए आखिरी चरण का टेस्ट अप्रैल में गुड़गांव में होगा। दूसरे चरण में 6 टेस्ट लिए गए थे। अंतिम चरण में 7 टेस्ट लिए जाएंगे।
सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में स्पीड प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।