पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिरडी साईं सोसाइटी 25 कन्याओं का विवाह करेगी

शिरडी साईं सोसाइटी 25 कन्याओं का विवाह करेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिगांवरोड स्थित श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर में 15 फरवरी को 31 वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 25 जोड़े परिणय बंधन में बंधेंगे। इस अवसर पर विधायक विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री शिरडी साई बाबा मंदिर सोसाइटी के चेयरमैन मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2000 में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन शुरू किया गया था। इस दौरान अभी तक 501 जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने कहा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के पीछे उनका मकसद दहेज प्रथा को खत्म करने के साथ-साथ शादियों में होने वाले फिजूल खर्चों पर रोक लगाना है।

उन्होंने कहा, नवदंपतियों को गृहस्थी के सारे सामान के अलावा 15-15 जोड़ी कपड़े भी दिए जाते हैं। उन्होंने शहर के लोगों से आह्वान किया है कि दिखावे में पडक़र शादियों में होने वाले खर्च को कम करें तथा जो रकम शादी में खर्च करना चाहते हैं उसे अपनी बेटी के नाम कराएं। उन्होंने कहा, सोसायटी द्वारा संचालित स्कूलों में फिलहाल साढ़े बारह सौ गरीब बच्चों को फरीदाबाद 450 बच्चों को बुंदेलखंड में निशुल्क शिक्षा दी रही है।

पत्रकारवार्ता में उद्योगपति एमएल बिदानी, एमएल मेहता, प्रिंसिपल बीनू शर्मा, केए पिल्लै आदि भी मौजूद थे।