पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीजनल सेंटर के लिए एबीवीपी ने कसी कमर

रीजनल सेंटर के लिए एबीवीपी ने कसी कमर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर खोलने की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस की सरकार ने सेंटर खोलने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। गुरुवार को परिषद के विभाग संयोजक मनीष टोंगर के नेतृत्व में सेंटर के लिए डीसी की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। शीघ्र सेंटर खोलने की मांग की3- आम आदमी पार्टी की जीत पर वकीलों ने बांटी मिठाई गई। टोंगर ने बताया कि छात्रों की समस्याएं बढ़ रही है। शीघ्र सेंटर नहीं खुला तो फिर आंदोलन तेज किया जाएगा। हुड्डा सरकार ने 28 अगस्त 2014 को इसकी घोषणा की थी। अभी तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर परिषद ने नियमित आंदोलन चलाया था। परीक्षा संबंधित त्रुटियां अन्य कार्यों के लिए छात्रों को एमडीयू का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। सेंटर नहीं खुलने से छात्र छला महसूस कर रहे हैं। टोंगर ने बताया कि छात्रों की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा। परिषद की मांग पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचता है। इसके लिए छात्रों को तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप चौधरी, कमल कौशिक, बलराम भारद्वाज, अतुल भारद्वाज, सुमित तेवतिया, शाकिर खान, सरफराज, इकबाल, भारत, दीपक तेवतिया, नरेंद्र भाटी आदि छात्र नेता उपस्थित थे।