पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 25.50 लाख ठगे

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 25.50 लाख ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिक्किममणिपाल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर एक छात्र से 25 लाख 50 हजार रुपए ठगने के आरोप में पुलिस ने चार डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भूपानी थाने की टीम मामले की जांच कर रही है।

क्याहै मामला : नंगलाइन्क्लेव पार्ट वन निवासी अजय गोयल ने भूपानी थाने में दी शिकायत में कहा है कि उनके मामा सतीश गर्ग ओमेक्स हाइट्स सेक्टर-86 में रहते हैं। मामा के घर के पास अखिल गुप्ता रहते हैं। वे भी डॉ. गुप्ता को जानते थे। उन्होंने गुप्ता को बताया कि वह एमबीबीएस करना चाहता है। गुप्ता ने उसे सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी में एनआरआई कोटे से एमबीबीएस कराने की बात कही। अखिल गुप्ता ने बताया कि सिक्किम यूनिवर्सिटी में डॉ. सुमंत्रा गुप्ता उनके जानकार हैं। सुमंत्रा गुप्ता के पिता डॉ. सैवल गुप्ता बिहार के मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हैं। इसके बाद उन्होंने सुमंत्रा गुप्ता से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि इस एडमिशन में 60 हजार यूएस डॉलर का खर्च आएगा। यह भारतीय राशि के रूप में करीब 30 लाख रुपए बनती है। उसने रुपए देने के लिए हामी भर दी। 11 अगस्त 2014 को उनके पास एक मेल आया। इसमें एडमिशन की डिटेल बताई गई थी। 19 सितंबर 2014 को उनके पिता सिक्किम गए। वहां उन्हें डॉ. सुमंत्रा गुप्ता और डा. सौरभ मिले। बाद में वह डॉ. सैवल गुप्ता से भी मिले। उन्होंने उन्हें एडमिशन कराने का भरोसा दिलाया। उनके पिता ने आरोपियों को कुछ रुपए दे दिए।

इसके बाद अलग-अलग समय पर उन्होंने आरोपियों को करीब 25 लाख 50 हजार रुपए दे दिए। काफी दिन गुजर जाने के बाद भी उनका एडमिशन नहीं हुआ। उन्होंने इस बारे में उनके मामा के पड़ोसी डॉ. अखिल गुप्ता से बात की। उन्होंने बताया कि वह उनके पैसे वापस करा देंगे। इसके बाद उनको पैसे वापसी के रूप में एक ड्राफ्ट दिया गया। यह ड्राफ्ट दुबई का था। उन्होंने दुबई में रहने वाले अपने एक जानकार से इस ड्राफ्ट के बारे में पता किया तो वह फर्जी निकला। छात्र का कहना है कि उक्त चारों आरोपियों ने मिलकर उनसे ठगी की है। अब पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है।