पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सज गया सट्टा....

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सज गया सट्टा....

सभी मैचों पर हैं दांव : वर्ल्डकप में भाग ले रही सभी 14 टीमों पर सटोरियों ने दांव खेला है। 14 फरवरी से लेकर फाइनल तक सभी मैचों पर दांव फिक्स किए हैं। किस टीम पर कितना दांव है, इसके बारे में सट्टेबाजों ने सार्वजनिक कर दिया है। काफी दिन से इस दांव पर ही करोड़ों रुपए लगाए जा रहे हैं।

सटोरियोंकी निकाली सूची : पुलिसभी पुराने सटोरियों की लिस्ट खंगालने में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस खेल में अधिकतर पुराने सटोरिए ही मैदान में रहते हैं। ये शहर में अपने क्लाइंट तलाशते रहते हैं। इसलिए इस खेल पर अंकुश के लिए पुराने सटोरियों की सूची को खंगाला जा रहा है। मैच के दौरान इन पर विशेष रूप से नजर रहेगी।

पुलिसभी है तैयार : पुलिसकमिश्नर सुभाष यादव का कहना है कि इस बारे में आदेश दिए गए हैं। उनकी सटोरियों पर पैनी नजर है। सीआईए यूनिट, चौकी, थाना प्रभारियों को गश्त करने और इनकी हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। पुराने सटोरियों का पता लगाया जा रहा है। आम जनता से भी उन्होंने अपील की है कि वे इस बारे में पुलिस का सहयोग करें।

कहांसे आती है लाइन और कैसे खेला जाता है : सूत्रोंके अनुसार इंग्लैंड से इस सट्टे की लाइनें दिल्ली पहुंचती हैं। इंग्लैंड में इस खेल को कानूनी मान्यता के अनुसार खेला जाता है। लेकिन इसमें फिक्सिंग शामिल नहीं होती। दिल्ली में लाइन लेने वाला सटोरिया फरीदाबाद सहित अन्य शहरों में लाइन बेचता है। इसके बाद शहर में लाइन का ठेका लेने वाला पंटरों को सट्टा खिलाता है। सट्टा खेलने के लिए पंटर को एक गारंटर की जरूरत होती है। इसके पैसे का हिसाब किताब मैच के अगले दिन करना जरूरी होता है।

प्यारके इजहार...

14फरवरी तक उम्मीद है गुलाब के फूल की कीमत 50 रुपए के पार पहुंच जाएगी। फूल विक्रेता गोविंद के अनुसार रेड रोज की वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा मांग होती है इसलिए इस दिन रेड रोज की कीमत भी ज्यादा हो जाती है।

गिफ्टआइटम की बहार: युवाओंमें वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शहर की गिफ्ट गैलरियों में भी इस बार अलग प्रकार के गिफ्ट आयटमों की भरमार है। गिफ्ट गैलरियों में वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। गैलरियों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। गैलरियों में इस बार 25 से लेकर 3 हजार रुपए तक के टेडीबीयर अन्य गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। इनमें से 200 से लेकर 420 रुपए तक रेंज वाले कार्डों की खासी बिक्री हो रही है। मेन बाजार स्थित गिफ्ट गैलरी के मालिक विनोद के अनुसार इस बार युवकों युवतियों द्वारा अलग-अलग किस्म के आइटम खरीदे जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर कार्ड टेडीबीयर हैं। शादीशुदा जोड़े भी इस बार काफी संख्या में कार्डों गिफ्ट आइटम की खरीदारी कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट-होटलोंमें इंतजाम: वैलेंटाइनडे पर कपल्स प्रेमी जोड़ों के लिए शहर के कई रेस्टोरेंट होटलों में खास प्रबंध किए गए हैं। होटल पार्क प्लाजा, कारवां रेस्टोरेंट आदि में वैलेंटाइन डे के लिए कपल्स के खाने का विशेष पैकेज रखा गया है। इसके साथ ही नाच गाने के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई है। इस दिन के लिए सजने संवरने का भी युवाओं में खासा शौक देखने को मिल रहा है।

पुलिसके रहेंगे विशेष इंतजाम: पुलिसप्रशासन द्वारा वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमी जोड़ों अन्य लोगों के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। युवक-युवतियों को मॉरल पुलिसिंग और मनचलों से बचाने के लिए पुलिस सादी वर्दी में शहर के मुख्य स्थानों पर तैनात रहेगी। शहर के सभी प्रमुख पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मॉल्स रेस्तरां आदि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने कई मोबाइल टीमें तैयार की हैं। राह चलती लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाइक सवार मनचलों पर भी पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी।

आईजीकमांडो की...

वहफरीदाबाद की रहने वाली है। उसका पति शराब पीकर आता है ओर उसके साथ मारपीट करता है। उसने इसकी शिकायत फरीदाबाद पुलिस में भी की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया ओर वह ट्रेन में सवार होकर पलवल गई। जहां उसे कमांडो टीम ने बचा लिया।

पेज 17 के शेष...