शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्र
फरीदाबाद | जिलारेडक्रास सोसायटी की ओर से सामान्य अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 65 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर का लक्ष्य 30-35 यूनिट रक्त एकत्र करना था।
लेकिन प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों में रक्तदान के प्रति इतना अधिक जोश था कि लक्ष्य से बढ़कर 65 यूनिट एकत्र हुआ। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्रभारी रक्त कोष सामान्य अस्पताल पलवल तथा उनकी टीम के सुरेश कुमार लैब टेक्नीशियन, प्रेम सिंह हुड्डा, कुमारी अंजना, प्रियंका, पूजा तथा अन्य का काफी सहयोग रहा।