पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेरणा : नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं नीतू सिंह

प्रेरणा : नारी सशक्तिकरण की मिसाल हैं नीतू सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीतूसिंह ने अपनी लगन दूरदर्शिता से 5 हजार से अधिक महिलाओं को हुनरमंद बना उन्हें आर्थिक रूप से संबल बना दिया। आज ये कइयों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। सूरजकुंड मेले में कई स्टॉल हैं। जो महिला सशक्तिकरण की कहानी बयां कर रही हैं। इसमें से एक है आस्था फाउंडेशन का स्टॉल नंबर 721। यहां आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं द्वारा तैयार हर उम्र वर्ग की लड़कियों के लिए प्रोडक्ट है। जिसमें व्यावसायिक प्रशिक्षण पा आत्मनिर्भर बनी महिलाओं की हुनर की झलक दिखाई दे रही है। पर्यटकों को यह खूब पसंद रहा है। इसकी एक झलक इनके स्टॉल पर देखने को मिल रही है।

कुछअलग हटकर करने की थी जिद

उच्चशिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीतू ने आस्था फाउंडेशन की नींव 2005 में रखी। उस समय में ऐसी महिलाओं के लिए काम करने का जज्बा था जिनमें कुछ करने की ललक थी। वैसी महिलाओं के लिए प्लेटफार्म तैयार करने का बीड़ा उठाया। कॉलेज लाइफ से ही वे कुछ अलग हट करने करने की ललक ने उन्हें इस फील्ड में आने का मजबूर किया। शुरू में कई दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। लेकिन हिम्मत नहीं हारी। फिर, कारवां बनता चला गया। नीतू दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी हैं।

गांवकी महिलाओं को देती हैं प्रशिक्षण

खुदके पैरों पर खड़ा होने के लिए वे महिलाओं को प्रोत्साहित करती हैं। अभी तक पांच हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी हैं। प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा तैयार आइटम विदेशों में एक्सपोर्ट भी करती हैं। वे नियमित अंतराल पर महिलाओं को हुनरमंद बनाती है। उनके द्वारा तैयार प्रोडक्ट विभिन्न मेलों में प्रदर्शित करती हैं। इससे कला के कद्रदान जुड़ते हैं।

इनकेस्टॉल पर ये आइटम हैं उपलब्ध

सूरजकुंडमेले में छोटी चौपाल के पीछे स्टॉल नंबर 721 है। यहां बॉक्स, गिफ्ट पैक, स्टैंड, ईयर रिंग, नेकलेस, नोज रिंग, बैंग्ल आदि ले सकते हैं। प्रोडक्ट की कीमत 20 से लेकर 950 रुपए तक हैं। विभिन्न सूटों पर पहने जाने वाले मैचिंग रिंग आदि यहां ले सकते हैं।

स्टॉल नंबर 721 पर आस्था फाउंडेशन की प्रबंध न्यासी नीतू सिंह। उन्होंने आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के महिलाओं को हुनरमंद बनाया है। मेले में इन महिलाओं द्वारा तैयार आइटम आकर्षण का केंद्र बने हैं।