- Hindi News
- बल्लभगढ़ से हिसार के लिए हरियाणा रोडवेज चलाएगा सीधी बस
बल्लभगढ़ से हिसार के लिए हरियाणा रोडवेज चलाएगा सीधी बस
बल्लभगढ़ से हिसार के लिए हरियाणा रोडवेज चलाएगा सीधी बस
बल्लभगढ़| हरियाणारोडवेज अब हिसार के लिए नाहर सिंह बस अड्डा से सीधी बस चलाएगा। यह बस बल्लभगढ़ से चलकर फरीदाबाद से होते हुए हिसार जाएगी। इससे पहले बल्लभगढ़ डिपो से हिसार के लिए सीधी बस नहीं थी। इस संबंध में यात्री कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत करा चुके थे। अब यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने एक बस हिसार के लिए चलाने का फैसला लिया है। हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए बस सुविधा मुहैया कराने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत यात्री को बस बदलने का झंझट नहीं रहेगा। इसके तहत पहले चरण में हिसार के लिए बस चलाने की शुरूआत की गई है। इससे अब बल्लभगढ़ बस अड्डे से हिसार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह बस रोज सुबह 8 बजे महाराजा नाहर सिंह बस अड्डे से चलेगी। करीब 240 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह बस एक रात हिसार डिपो में रुकेगी और अगले दिन वहां से बल्लभगढ़ के लिए आएगी। इस बस की शुरुआत अगले सप्ताह से की जाएगी। डिपो के डीआई इदरीश खान के अनुसार रोडवेज प्रदेश के सभी जिलों के लिए सीधी बस चलाने के लिए तैयारी कर रहा है।