- Hindi News
- पीएमओ ने लिया बीके का राउंड, खामियों पर फटकार
पीएमओ ने लिया बीके का राउंड, खामियों पर फटकार
फरीदाबाद |बीके अस्पतालमें सोमवार को लापरवाह कर्मचारियों की जमकर क्लास लगी। पीएमओ पद का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डा. वीरेंद्र यादव ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, इमरजेंसी, फार्मेसी, रजिस्ट्रेशन काउंटर हर जगह जाकर कर्मचारियों के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह खामियां मिली। इसके बाद उन्होंने मौके पर कर्मचारियों को झाड़ लगाई। खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगले दौरे में यदि दोबारा उन्हें खामियां मिली संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब फार्मेसी ओपीडी की अव्यवस्था पर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर झाड़ लगाई। उन्होंने मौके पर ही कर्मचारियों से जवाब मांगा। जिसका कर्मचारियों से जवाब देते नहीं बना। इंस्पेक्शन की सूचना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डा. यादव के साथ डा. राजेश धीमन अन्य टीम थी। उनकी टीम मौके पर सभी चीजें नोट करती जा रही थी। डा. यादव ने कर्मचारियों को खामियों को दुरुस्त करने के लिए एक दिन का समय दिया।
उन्होंने कहा कि वह दोबारा कभी भी फिर से दौरा कर सकते हैं। यदि दोबारा उन्हें यह खामियां मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।